फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   death of the child in the district hospital organically, sabotage

जिला अस्पताल में बच्चे की मौत पर बवाल, तोड़फोड़

Tue, 15 Sep 2015 10:57 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में मंगलवार सुबह एक बच्चे की मौत के बाद बवाल हो गया। भड़के परिवारीजनों ने एक डॉक्टर व फार्मासिस्ट के साथ गालीगलौज कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


यही नहीं इमरजेंसी कक्ष में भी जमकर तोड़फोड़ भी की। डॉक्टर और फार्मासिस्ट की पिटाई से स्वास्थ्य कर्मी भड़क गए। महिला और पुरुष चिकित्सालयों के डॉक्टर समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज ठप करके नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सभी आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस दौरान ओपीडी और इमरजेंसी कक्ष की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप रही। ओपीडी में ताले लटके नजर आए।

 सीएमएस ने समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ तीखी नोकझोंक हुई। आरोपी को हिरासत में लेने पर तीन घंटे बाद स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो सकी। इस दौरान इलाज न होने से रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के खालीसहाट निवासी अमित वाजपेयी का बेटा आशीष (5) सुबह छत से गिर गया था। परिवारीजन आशीष को लेकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष पहुंचे। जहां डॉ. प्रदीप कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मौत से परिवारीजन आपा खो बैठे। मृतक का पिता अमित समेत अन्य परिवारीजनों ने डॉ. प्रदीप कुमार के साथ गालीगलौज की। उन्होंने विरोध किया तो सभी हमलावर हो गए और उनकी पिटाई कर दी।

 फार्मासिस्ट राजेश सिंह ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई कर दी। यही नहीं इमरजेंसी कक्ष में तोड़फोड़ की। शीशा तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने से स्वास्थ्य कर्मी भड़क गए।

पुरुष जिला चिकित्सालय और महिला जिला चिकित्सालय के समस्त डॉक्टर, फार्मासिस्ट समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज बंद करके हड़ताल शुरू कर दी। ओपीडी और इमरजेंसी कक्ष के बाहर निकालकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने।

 इससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई। बड़ी संख्या में पहुंचे रोगी इधर-उधर घूमते रहे। ओपीडी में ताले लटके नजर आए। स्वास्थ्य कर्मी आरोपी अमित वाजपेयी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।


पुरुष जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य कर्मियों को शांत कराने का प्रयास किया तो उनसे भी तीखी नोकझोंक की।

सूचना पर एएसपी राममूरत यादव, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट संतोष कुमार वैश्य, लालगंज सीओ रामअर्ज ने सीएमएस एनके श्रीवास्तव, डॉ. अल्ताफ हुसैन व डॉ. दिलीप के साथ बैठक की।

इस दौरान आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही गई। आरोपी अमित को हिरासत में लिए जाने पर तीन घंटे बाद स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल समाप्त कर दी।

एएसपी का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। घटना में जो भी लोग शामिल थे, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed