{"_id":"57e822a84f1c1bf80a57427d","slug":"daughter-in-law-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी पैदा होने पर बहू की जान ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी पैदा होने पर बहू की जान ली
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी पैदा होने से नाराज ससुरालीजनों ने बहू को मार डाला। मृतका के पिता ने रविवार को मामले की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जगतपुर थाना क्षेत्र के गांव केसरी मजरे रामगढ़ टिकरिया निवासी रवींद्र कुमार ने बताया कि उसने करीब चार साल पहले अपनी बेटी शिवानी कि शादी टीकाराय का पुरवा निवासी राजकुमार के साथ की थी।
शादी के दो साल बाद शिवानी ने पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद से ही ससुराल वाले उसे बात-बात पर ताना मारते थे। यही नहीं उस पर बेटा पैदा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस समय शिवानी फिर गर्भवती हुई तो ससुरालीजन उस पर जांच कराने के लिए दबाव डालने लगे। जिसके लिए गीता तैयार नहीं हुई। पिता ने आरोप लगाया कि इसी बात से नाराज ससुरालीजनों ने 14 सितंबर को शिवानी को पीट-पीटकर मार डाला।
हत्या के बाद उसके शव का चुपचाप अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में जब मायके वालों को घटना की जानकारी हुई तो वह लोग यहां पहुंचे। उनका कहना है कि इस घटना को गांव के कई लोगों ने देखा है। रविवार को कोतवाली पहुंचे मृतका के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल जीडी शुक्ला ने बताया कि मृतका के पिता रवींद्र कुमार की तहरीर पर पति राजकुमार, ससुर कधई, सास नानकी और जेठानी गीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले कि जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।