फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Couple in love on the restriction had been poisoned, lover killed

प्यार में बंदिशों पर युगल ने खाया जहर प्रेमी की गई जान

Sat, 04 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Sat, 04 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Couple in love on the restriction had been poisoned, lover killed
पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात प्यार में बंदिशें लगाने पर प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसमें प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों उन्नाव के मानपुर गांव से एक जून को घर से भागे थे। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी सुनील तिवारी (22) और इसी गांव की 18 वर्षीय युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताते हैं कि दोनों परिवार के लोग प्रेम-प्रसंग का विरोध करते थे। इसी वजह से बीती एक जून को दोनों घर से भाग निकले। प्रेमिका को लेकर सुनील खीरों थाना क्षेत्र के दुकनहा गांव अपने ननिहाल पहुंचा।
विज्ञापन


उधर, युवती के परिवारीजनों ने बीघापुर थाने में बेटी के लापता होने की सूचना दे दी थी। बीघापुर पुलिस ने ज्योति के मोबाइल पर संपर्क करके उसे घर वापस आने की बात कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमिका के परिवारीजनों के दबाव के कारण दो जून की रात को ही दोनों प्रेमी दुकनहा से अपनी रिश्तेदारी से निकल पड़े। रात में प्रेमी युगल ने छत्ता का पुरवा और दुकनहा गांव के बीच स्थित बसहा नाले के किनारे पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया।

इससे सुनील की मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर हो गई। देर रात युवती ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। इस पर परिवारीजनों ने मामले की सूचना खीरों पुलिस को दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो सुनील मृत अवस्था में पड़ा था, जबकि ज्योति अचेतावस्था में थी।

पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष शोभनाथ यादव का कहना है कि प्यार में बंदिशें लगाने पर प्रेमी युगल के जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है। इसमें प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

थम नहीं रहे अपनों के आंसू
सुनील की मौत से परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। मृतक के पिता रघुपति तिवारी के दो पुत्र टिंकू और सुनील थे। इसमें सुनील अब इस दुनिया में नहीं रहा। बैंक से ट्रैक्टर का लोन लेने के बाद उसकी किस्त अदा न कर पाने के बाद रघुपति तिवारी की सारी जमीन नीलाम हो गई थी।

इसके बाद रघुपति तिवारी गांव में ही गुमटी में छोटी सी दुकान खोलकर घर का खर्च चलाता था। वहीं उसके बेटे टिंकू और मृतक सुनील उन्नाव में गन्ने का रस बेचकर घर का खर्च चलाने मे पिता का साथ देते थे। इसी दौरान उसकी ज्योति से प्यार हो गया। 


मामले की कराई जा रही जांच
प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाया था, जिसमें प्रेमी की मौत हुई है। यह मामला उन्नाव जिले के बीघापुर थाना क्षेत्र का है। घटना की सही वजह क्या है, इस बाबत उन्नाव जिले की पुलिस से संपर्क करके पता लगाया जा रहा है। मामले में उचित कार्रवाई होगी।
-देवेश शर्मा, सीओ लालगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed