{"_id":"582220bd4f1c1bf47eb39140","slug":"civil-court-in-the-beating-of-former-congressman","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी कचहरी में पूर्व कांग्रेसी नेता की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवानी कचहरी में पूर्व कांग्रेसी नेता की पिटाई
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पूर्व कांग्रेसी नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कांग्रेसी नेता राजेश पांडेय और सभासद शत्रुघ्न लाल सोनकर के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए बवाल का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद पूर्व कांग्रेसी नेता की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। सीओ सदर ने पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। वहीं बवाल में एक पक्षीय कार्रवाई करने पर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
यह मामला डीआईजी के सामने भी उठा। इस पर डीआईजी ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। पूर्व कांग्रेसी नेता की पिटाई करने और उस पर मोबिल ऑयल डालने वाले लोगों को भी चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अमेठी निवासी एवं पूर्व कांग्रेसी नेता राजेश पांडेय और पूर्व कांग्रेसी नेता बच्चूलाल शुक्ल ने सोमवार को सुपर मार्केट स्थित एक होटल में प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया था।
दोनों पार्टी से निष्कासित नेता पत्रकार वार्ता में पहुंचे ही थे कि इसी बीच विकास नगर निवासी एवं सभासद शत्रोह्नलाल सोनकर पहुंच गया था। सभासद वहां मौजूद पूर्व कांग्रेसी नेता राजेश पांडेय को उधार दिए गए अपने 25 हजार रुपये मांगने लगा। सभासद का कहना था कि नेता ने उससे रुपये उधार ले लिए थे, लेकिन अब उसे चुकता नहीं कर रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा था। सभासद का आरोप था कि पूर्व कांग्रेसी नेता ने उस पर रिवॉल्वर तान दिया। मारपीट की।
विज्ञापन
यही नहीं राजेश पांडेय का आरोप था कि उस पर मोबिल ऑयल डाल दिया गया। मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने राजेश पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था। मंगलवार को रिमांड के लिए आरोपी राजेश पांडेय को दीवानी कचहरी स्थित कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद उसकी वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। सूचना पर सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके बाद आरोपी को जेल भेजा गया।
वहीं इस मामले में एक पक्षीय कार्रवाई को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवालिया निशान लग गया है। पुलिस बूथ के अंदर घुसकर पूर्व कांग्रेसी नेता की पिटाई की गई। वहां पर पुलिस मौजूद थी, लेकिन पीटने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा पूर्व कांग्रेसी नेता को ही जेल भेज दिया। यह मुद्दा रायबरेली पहुंचे डीआईजी प्रवीण कुमार के सामने उठा। इस पर डीआईजी ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। सभासद एकता मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष इसरार अहमद का कहना है कि पूर्व कांग्रेसी नेता राजेश पांडेय पर कातिलाना हमला निंदनीय है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।