फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsfd

Noida News: सौतन को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने गला घोंटकर मारा था

Wed, 14 Oct 2026 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
dfgsfd
- याकूबपुर में पांच अक्टूबर को कमरे में मिला था महिला का शव
विज्ञापन

- पुलिस ने शीला को सेक्टर-88 से गिरफ्तार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फेज-2 थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में पांच अक्टूबर को हुई मनीषा की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी शीला कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शीला ने पति नितिन के मनीषा से प्रेम संबंध होने के कारण ईर्ष्या में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। दोनों महिलाएं याकूबपुर में एक ही कमरे में रह रही थीं। वारदात के बाद से आरोपी फरार थी। पुलिस ने उसे सेक्टर-88 स्थित बीपीएल कट के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पांच अक्टूबर को याकूबपुर गांव में एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतका की पहचान कासगंज निवासी मनीषा के रूप में हुई। मकान के केयरटेकर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन


पति के कहने पर प्रेमिका के साथ रहने लगी थी पत्नी : पुलिस पूछताछ में शीला ने बताया कि उसकी शादी 20 अप्रैल 2025 को नितिन के साथ हुई थी। उसके पति के मनीषा से प्रेम संबंध थे। पति के कहने पर वह मनीषा के साथ एक ही कमरे में रहने लगी थी। मनीषा के साथ रहने के कारण वह उससे ईर्ष्या करने लगी थी। इसी वजह से उसने मनीषा को रास्ते से हटाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति के कासगंज
जाने पर बनाई हत्या की योजना : पुलिस के मुताबिक, चार अक्टूबर को नितिन अपनी गाड़ी लेकर कासगंज स्थित आरटीओ कार्यालय गया था। इसके अगले दिन पांच अक्टूबर को शीला ने मनीषा का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई। थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी शीला कुमारी की उम्र करीब 24 वर्ष है। वह मूल रूप से कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र के नगला सहजन गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article