फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   1. Gang stealing luxury cars in Delhi-Haryana busted; two arrested.

Delhi NCR News: 1. दिल्ली-हरियाणा में लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर और रोहतक के लिए उपयोगी
विज्ञापन


चोरी की थार, सेल्टोस, फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो हुईं बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
रोहिणी जिला पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा में लग्जरी गाड़ियां चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के यमुनानगर निवासी राज कुमार उर्फ राजू और रोहतक निवासी गौरव (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर थार, सेल्टोस, टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो-एन समेत चार गाड़ियां बरामद की हैं।

रोहिणी के पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि आरोपियों को इंस्पेक्टर अमित दहिया के नेतृत्व में गठित कर उसे दबोचा है। जांच में बरामद गाड़ी नांगलोई इलाके से चोरी की निकली। तलाशी में राज कुमार के पास से एक देसी पिस्तौल और कारतूस भी बरामद हुआ। इस संबंध में नॉर्थ रोहिणी थाने में आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में राज कुमार ने चोरी की गाड़ियों को अलग-अलग लोगों तक पहुंचाने और उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कराने वाले नेटवर्क के बारे में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तिलक नगर इलाके से चोरी की गई किआ सेल्टोस बरामद की। इसके बाद पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर टोयोटा फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो-एन भी बरामद की गईं। ये दोनों गाड़ियां हरियाणा के अंबाला इलाके से चोरी की गई थीं। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और अन्य सदस्यों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed