{"_id":"590f6f9f4f1c1b5054851346","slug":"chemist-and-drugstrict-association-president-and-maha-seek-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री को जेल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 08 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. संतोष सिंह की पिटाई और तोड़फोड़ के मामलेे में पुलिस ने रविवार को बवाल करने वाले केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी कक्ष में शनिवार रात तैनात ईएमओ डॉ. संतोष सिंह के साथ न सिर्फ मारपीट की गई थी, बल्कि तोड़फोड़ की गई थी। इस मामले में ईएमओ की तहरीर पर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु वाजपेयी और महामंत्री संतोष पांडेय समेत पांच-छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
वादी का आरोप था कि अध्यक्ष व महामंत्री बाहर की दवा लिखने का दबाव बना रहे थे। उनका कहना कि उनके मेडिकल स्टोर की दवा लिखी जाए। बवाल के बाद चिकित्सकों ने कार्रवाई न होने पर हड़ताल करने की धमकी दी थी। इसे देखते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने तेजी दिखाई और रविवार को अध्यक्ष व महामंत्री को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
दोनों को पुलिस कोतवाली ले आई और पूछताछ के बाद सलाखों के पीछे भेजा। सदर कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय का कहना है कि अध्यक्ष व महामंत्री को जेल भेज दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए अन्य हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।