फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Car crashed into the railing, youth dead

पुल की रेलिंग से टकराई कार, युवक की मौत

Fri, 14 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Fri, 14 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Car crashed into the railing, youth dead
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस की टक्कर से एक कार बेकाबू होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


वाराणसी जिले के शिवपुर निवासी अनिल (55), चेतगंज निवासी धरम सिंह (50) और दयाशंकर (65) एक ही कार से लखनऊ गए थे। शुक्रवार की सुबह सभी लोग रायबरेली होते हुए वापस वाराणसी जा रहे थे। धरम सिंह कार चला रहा था, जबकि अन्य दोनों लोग बैठे थे। इसी दौरान लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर डिडौली पुल के ऊपर पीछे से ओवरटेक करके आई एक रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे कार बेकाबू होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अनिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दयाशंकर और धरम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दयाशंकर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवता हुई तार-तार, मदद की बजाय जेब से निकाले रुपये
डिडौली पुल पर हुए हादसे के बाद इंसानियत और मानवता को शर्मसार कर देने वाली बात सामने आई। जिला अस्पताल में भर्ती घायल धर्मेंद्र को कुछ देर के लिए होश आया तो उसने बताया कि कार सवार उसके सभी साथियों के पास करीब 15 से 20 हजार रुपये नगद थे।

हादसे के बाद वह लोग मदद से लिए कराह रहे थे। आसपास के कुछ लोग पहुंचे। लगा कि लोग उनकी मदद करेंगे, लेकिन इन लोगों ने बारी-बारी सबकी जेब टटोली और कपड़ों में मिले रुपये लेकर चलते बने। उस दौरान मौत से जंग लड़ रहे अनिल को देखकर भी लोगों को रहम नहीं आया। उसे भी मरता हुआ छोड़ कर चले गए। फिर सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो सभी को अस्पताल पहुंचाया। 


बेकाबू कार के पुलिया से टकराने के कारण हादसा हुआ है। इसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई थी। घायलों की जेब से रुपये निकाले जाने की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके जांच की जाएगी। -आरके सिंह, थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed