{"_id":"582f3fa04f1c1b553690152a","slug":"beating-the-chain-snatcher-half-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचिंग कर भागे बदमाश को पीट-पीट किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेन स्नेचिंग कर भागे बदमाश को पीट-पीट किया अधमरा
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग कर भागे बदमाश को पीट-पीट किया अधमरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में चेन स्नेचर गिरोह भी सक्रिय हो गया है। प्रकाश नगर मोहल्ले में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीन ली गई। शोरगुल पर लोगों ने चेन छीनने वाले बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसे पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
यही नहीं चेन छीने जाने से पीड़ित महिला सदमे में आकर जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। हालांकि कुछ देर बाद होश आ गया। इस घटना से मोहल्ले के नागरिकों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकडे़ गए बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का दावा है कि युवक को होश आ गया है।
शहर के प्रकाश नगर मोहल्ले की रहने वाली राजपती दोपहर बाद घर के बाहर गेट पर खड़ी थीं। इसी दौरान एक युवक पहुंचा और उसने बुजुर्ग महिला राजपती से कहा कि उसके सिर पर कीड़ा बैठा है। इस पर महिला सिर पर कीड़ा देखने लगी।
विज्ञापन
इसी का फायदा उठाते हुए युवक ने राजपती के गले से सोने की चेन छीन ली और भागने लगा। महिला ने शोरगुल मचा दिया। इस पर मोहल्ले के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वहीं सदमे में आकर पीड़ित महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। परिवारीजनों ने उसे चारपाई पर लेटाया। कुछ देर बाद पीड़िता को होश आ गया।
सूचना पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने लूटी गई चेन बरामद करके पीड़ित परिवार को दे दी। चौकी इंचार्ज के मुताबिक पकड़ा गया बदमाश पिंटू श्रीवास्तव है, जो शहर के किला बाजार का रहने वाला है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।