फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ax-cut young man murdered, body dumped in woods

कुल्हाड़ी से काट कर युवक की हत्या, शव जंगल में फेंका

Tue, 07 Jun 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 07 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ax-cut young man murdered, body dumped in woods
हत्या - फोटो : getty
सरेनी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उस वक्त वारदात को अंजाम दिया, जब युवक पैदल अपने गांव जा रहा है। जंगल में युवक का खून से लथपथ शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


हत्या क्यों और किसने की, खबर लिखे जाने तक पुलिस इसकी छानबीन में जुटी थी। रावतपुर कला का रहने वाला अप्पू सिंह (32) खेतीबारी करता था। वह किसी काम से सोमवार को पड़ोस के गांव के नीबीं गया था। वहां से देर रात पैदल अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक को मौत के घाट उतारा और फिर उसके शव को रावतपुर कला और नींबी गांव के बीच पड़ने वाले जंगल में फेंक कर फरार हो गए। युवक के शरीर पर चोट के गहरे निशान मिले। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुल्हाड़ी से काट कर युवक को मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के कुछ देर बाद ही जंगल में खून से लथपथ शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो मृतक की पहचान अप्पू सिंह के रूप में हुई। इसका पता चला तो परिवारीजन भी आ गए।


जानकारी मिलने पर थानेदार एके सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। थानेदार ने बताया कि कुल्हाड़ी से काट कर युवक को मारा गया है। छानबीन की गई, लेकिन हत्यारों का कोई पता नहीं चल सका। घटना की वजह भी स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed