{"_id":"324d57f8cd14f9b6fe8ec4937d5e16b4","slug":"assault-in-land-dispute-12-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में मारपीट, 12 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में मारपीट, 12 घायल
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे आलमगंज मजरे ज्योना गांव में मंगलवार को जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में कुल्हाड़ी और भाले चले, जिससे चौकीदार समेत दोनों तरफ से 12 लोग घायल हो गए।
दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
गांव निवासी राम खेलावन और राम औतार दोनों सगे भाई हैं। छोटा भाई राम खेलावन गांव का चौकीदार है। उसे गांव में दस बिस्वा जमीन का पट्टा मिला था। इस पर बड़ा भाई रामऔतार पहले से कब्जा किए था।
मंगलवार को चौकीदार जमीन पर कब्जा करने पहुंचा, तभी दोनों में मारपीट शुरू हो गई। दोनों के परिवारीजन लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और भाला लेकर एक दूसरे पर टूट पड़े।
विज्ञापन
मारपीट में एक तरफ से राम खेलावन, संदीप, चंद्रकला, देवेंद्र , नीरज, अरविंद और दूसरी ओर से राम औतार, शैलेंद्र, मिथिलेश, राजेंद्र कुमार, झूला देवी समेत 12 लोग घायल हो गए।
ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मारपीट बंद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां नीरज, चंद्रकला, संदीप और शैलेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।