फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Assault in Ganga Gomti, four injured

गंगा गोमती में सीट को लेकर मारपीट, पथराव, चार जख्मी

Wed, 10 Apr 2019 12:32 AM IST
rajni rajni अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: rajni rajni Updated Wed, 10 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन

बछरावां। लखनऊ से इलाहाबाद जा रही गाड़ी संख्या-14216 गंगा गोमती एक्सप्रेस में मंगलवार को सीट पर बैठने को लेकर कुछ युवकों ने एक परिवार के साथ मारपीट की। बछरावां स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही वहां पहले से जुटे युवकों के हुजूम ने ट्रेन में घुसकर जमकर मारपीट की और ट्रेन पर पथराव किया।

विज्ञापन



इससे महिलाओं समेत चार यात्री जख्मी हो गए। पथराव में ट्रेन की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। सूचना पर पहुंची बछरावां थाने की पुलिस ने मोर्चा संभाला और भीड़ को किसी तरह तितर-बितर किया।
विज्ञापन



मारपीट करने वाले दो युवकों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित परिवार के सदस्य बीच में ही यात्रा रद्द कर बछरावां में उतर गए। हंगामे के कारण रेलगाड़ी बछरावां में करीब पौन घंटे खड़ी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मूलरूप से संतकबीर नगर जिले के चंदहर निवासी भानुप्रताप और राना प्रताप का परिवार लखनऊ के चिनहट में रहता है। दोनों परिवार के सदस्यों शुभम प्रताप सिंह, शिवम सिंह, नेहा सिंह, गुंजन सिंह, प्रमिला सिंह, शालू, खुशी सिंह के साथ गंगा गोमती ट्रेन से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे।


ट्रेन में कुछ युवकों ने सीट पर बैठने को लेकर भानु और राना के परिवार के सदस्यों के साथ नोकझोंक की। विरोध करने पर युवक मारपीट पर आमादा हो गए। बात इतनी बढ़ी कि युवकों ने अपने कई साथियों को बछरावां स्टेशन पर बुला लिया। जैसे ही गाड़ी बछरावां स्टेशन में रुकी स्टेशन पर खड़े कई युवक बोगी में घुस गए और राना और भानु के परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी।


ऑन ड्यूटी स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि हंगामा देखकर बछरावां थाने से फोर्स बुला ली। कोतवाल रावेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ भीड़ को खदेड़ना चाहा तो उत्पाती युवकों ने पथराव शुरू कर दिया गया।


मौके पर बछरावां के प्रदीप और बबलू को हिरासत में लिया गया है। कोतवाल के मुताबिक दोनों युवकों की शिनाख्त पीड़ित परिवार ने की है। पीड़ित परिवार के सभी लोग बछरावां में उतर गए, क्योंकि शुभम, नेहा, शिवम, प्रमिला को काफी चोटें आईं हैं। सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।


चारबाग में ही बन गई थी रणनीति, बरती लापरवाही
पीड़ित परिवार का कहना है कि चारबाग में ही सीट पर बैठने को लेकर युवकों ने हंगामा किया था। इसकी शिकायत लखनऊ जीआरपी से की तो युवक को पकड़ा गया, लेकिन ट्रेन के छूटते ही युवक को भी छोड़ दिया गया।


इससे वह युवक फिर ट्रेन में चढ़ गए और रास्ते भर नोकझोंक करते रहे। चारबाग में ही उस युवक ने बछरावां में देख लेेने की धमकी दी। यदि लखनऊ में युवक को न छोड़ा जाता तो ऐसी घटना न घटती।


घटना के समय पास कराई गईं तीन ट्रेनें
जिस समय बछरावां में गंगा गोमती के साथ घटना घटी, उस समय बछरावां से होकर तीन ट्रेनें पास कराई गई। रेलवे सुरक्षा बल के दो-तीन जवान हंगामे को नियंत्रित करने के बजाए दूसरी ट्रेनों को पास कराने में लगे रहे।


गंगा गोमती को बछरावां स्टेशन पर लेने से पहले लखनऊ की ओर जा रही 14209 इंटरसिटी एक्सप्रेस को करीब 25 मिनट रोका गया। जैसे ही गंगा गोमती बछरावां में रुकी, वहां पर पहले से खड़ी इंटरसिटी को दो मिनट बाद छोड़ा गया।


हंगामा चल ही रहा था कि 14257 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को पौन आठ बजे और 14207 पद्मावत एक्सप्रेस को सवा आठ बजे निकाला गया। इसके बाद गंगा गोमती ट्रेन चलाई गई।



तहरीर मिली तो जीआरपी में दर्ज होगा मुकदमा
गंगा गोमती ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा हुआ था। बछरावां में ट्रेन के रुकते ही मारपीट और पथराव भी हुआ। वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। बछरावां पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिली तो घटना की एफआईआर जीआरपी थाने में दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -रवींद्र कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष, जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed