फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Acid attack victim's statement recorded by the IG and DIG

आईजी व डीआईजी ने दर्ज किए एसिड अटैक पीड़िता के बयान

Thu, 04 Aug 2016 11:54 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 04 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Acid attack victim's statement recorded by the IG and DIG
रायबरेली में गुरुवार काे एसिड फेंकने की वारदात की जांच करते आर्ईजी नवनीत सिकेरा - फोटो : अमर उजाला
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में 19 अप्रैल को एक महिला पर एसिड से हुए हमले की जांच करने गुरुवार को आईजी नवनीत सिकेरा और डीआईजी आरकेएस राठौर भीमगंज मजरे खलीलपुर गांव पहुंचे।
विज्ञापन


अधिकारियों ने आरोपी पक्ष के साथ ही ग्रामीणों की बयान दर्ज किए। साथ ही वारदात के दौरान की गई वीडियो रिकॉर्डिंग भी देखा। एक घंटे से अधिक समय तक अधिकारियों ने जांच की और पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के भीमगंज मजरे खलीलपुर गांव की रहने वाली बीना चौधरी ने 19 अप्रैल को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जान से मारने की नियत से उसके पति ने उस पर तेजाब फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मामले में सही तरीके से कार्रवाई नहीं कर रही है। इसकी शिकायत उसने महिला आयोग से भी की थी। इस पर आईजी नवनीत सिकेरा व डीआईजी आरकेएस राठौर व एसपी विनय यादव गुरुवार शाम टीम के साथ गांव पहुंचे।

आईजी ने महिला के बयान दर्ज किए। उसके पति राजेश कुमार समेत अन्य लोगों से भी पूछताछ की। आईजी ने वारदात के दौरान की गई वीडियो रिकॉर्डिंग को भी देखा। जांच के बाद टीम वापस लौट गई।


कोतवाल ओपी यादव का कहना है कि मामले में कार्रवाई की गई थी। पर महिला ने महिला आयोग की शरण ली थी। इस पर टीम यहां जांच करने आई थी। जांच के बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed