फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman dies under suspicious circumstances; daughter reports it as murder

Firozabad News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, बेटी ने दी हत्या की सूचना

Tue, 20 Oct 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 20 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances; daughter reports it as murder
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के कौशल्या नगर में सोमवार को 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला का शव घर पहुंचने के बाद बेटी ने डायल 112 पर फोन कर हत्या की सूचना दे दी। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। थाना उत्तर प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। मृतका के बेटे ने अपने पिता पर मारपीट कर गला दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला कौशल्या नगर थाना उत्तर निवासी मुन्नीदेवी करीब एक साल से बीमार थीं। सोमवार सुबह आगरा में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो बेटी काजल ने डायल 112 पर फोन कर हत्या की सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही थाना उत्तर प्रभारी रवि कुमार त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतका के बेटे सागर ने आरोप लगाया कि उसकी मां की तबीयत करीब एक साल से खराब थी। रक्षाबंधन से पहले बीमारी के कारण मां काम नहीं कर पा रही थीं। इसे लेकर पिता अरविंद उर्फ जबर सिंह से मां की कहासुनी हुई थी। आरोप है कि पिता ने मां के साथ मारपीट कर उनका गला दबा दिया था। सागर के अनुसार उसे इस घटना की जानकारी दो दिन बाद हुई थी।
विज्ञापन

सागर का आरोप है कि उसकी दादी कृष्णा ने अपनी वसीयत उसकी बुआ गुड्डी देवी पत्नी चुन्नीलाल निवासी पिनाहट, आगरा के नाम कर दी थी। इस पर उसने जमीन में हिस्सा मांगा था ताकि वह मां और भाई-बहनों के साथ अलग रह सके। सागर ने मां के साथ मारपीट के आरोप में पिता के खिलाफ स्थानीय पुलिस से शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पिता दादी को लेकर घर से चले गए थे। सोमवार को मां की मौत के बाद परिजन घर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बेटी ने हत्या की गलत सूचना दे दी थी। दादी ने मकान अपनी बेटी के नाम कर रखा था। इसे लेकर विवाद चल रहा था। बीमारी के चलते मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed