फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   प्राइमरी स्कूल में चलती मिली इंटर तक की कक्षाएं, नोटिस

प्राइमरी स्कूल में चलती मिली इंटर तक की कक्षाएं, नोटिस

Wed, 23 Jan 2019 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल में चलती मिली इंटर तक की कक्षाएं, नोटिस
रायबरेली। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बोर्ड परीक्षा में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंगलवार को ऊंचाहार क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



इस दौरान ज्यादातर परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं, लेकिन वॉयस रिकार्डर की मानीटरिंग में गड़बड़ी पाई गई। एक परीक्षा केंद्र के बगल में संचालित प्राइमरी स्कूल में इंटर तक की कक्षाएं संचालित मिलीं। विद्यालय को नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में बीएसए को भी पत्र भेजा गया, ताकि कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन



डीआईओएस ने ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में परीक्षा केंद्र बनाए गए हरनारायण इंटर कॉलेज ऊंचाहार, जवाहर इंटर कॉलेज अरखा, विश्वनाथ सिंह स्मारक इंटर कॉलेज अरखा, विद्या बालिका विद्यालय छतौना मरियानी का निरीक्षण किया। इन केंद्रों में सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर क्रियाशील पाए गए, लेकिन मानीटरिंग ठीक ढंग से नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीआईओएस के छतौना मरियानी में विद्या बालिका विद्यालय के बगल में सुप्रीम पब्लिक स्कूल नाम से एक स्कूल संचालित मिला। इसकी मान्यता प्राइमरी की है, लेकिन स्कूल के निरीक्षण में इंटर तक की कक्षाएं चलती मिलीं।


विद्यालय ने इस संबंध में कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। डीआईओएस ने बताया कि विद्यालय को नोटिस जारी करते हुए साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed