{"_id":"5b1c19f74f1c1bc96b8b54c5","slug":"91528568311-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीज होंगे अलावलपुर प्रधान के अधिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीज होंगे अलावलपुर प्रधान के अधिकार
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अलावलपुर प्रधान के अधिकार होंगे सीज
रायबरेली। दीनशाह गौरा ब्लॉक की अलावलपुर ग्राम पंचायत में खड़ंजा निर्माण में मनमानी पकड़ में आने के बाद प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
अलग-अलग दो अधिकारियों की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं।
अलावलपुर गांव निवासी पंकज सिंह व अन्य लोगों की शिकायत पर डीएम ने उपायुक्त मनरेगा से खड़ंजा निर्माण की जांच कराई थी।
इसके बाद डीएम ने तकनीकी जांच लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता को सौंप दी। इस जांच में भी 46 हजार से अधिक की गड़बड़ी किए जाने का मामला पकड़ में आया।
जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम संजय कुमार खत्री ने प्रधान मंजू देवी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। डीपीआरओ सीके वर्मा ने बताया कि कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।
जवाब आने के बाद प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सील किया जाएगा। धनराशि का वसूली भी कराई जाएगी।