फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पानी लगाने के विवाद चटकीं लाठियां, सात लोग घायल

पानी लगाने के विवाद चटकीं लाठियां, सात लोग घायल

Mon, 29 Jan 2018 12:18 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
पानी लगाने के विवाद चटकीं लाठियां, सात लोग घायल
पानी लगाने के विवाद चटकीं लाठियां, सात लोग घायल
विज्ञापन


बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के कैथनखेड़ा गांव में रविवार को खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक ही परिवार के बीच चटकीं लाठियों में सात लोग घायल हो गए।

घायलों को सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया गया। देर शाम हुई घटना से अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। दोनाें पक्षों से थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कैथन खेड़ा गांव में दिनेश कुमार और कन्हैया लाल के बीच खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद हो हुआ। पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और दो पक्षों में लाठियां चलने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें एक पक्ष से दिनेश कुमार (23), अरविंद कुमार (30), रूपरानी (23), सावित्री देवी (45) जबकि दूसरे पक्ष से सुनीता देवी (28), अंजू देवी (28), कमलेश (35) घायल हो गए।


मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले आई, जहां कमलेश की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जीडी शुक्ला ने बताया कि पानी लगाने के लिए दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed