{"_id":"5ccc8ffbbdec2207186a4a8f","slug":"81556910075-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर चेकिंग के दौरान चार लाख 65 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाईवे पर चेकिंग के दौरान चार लाख 65 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर चेकिंग के दौरान 4.65 लाख रुपये बरामद
रायबरेली। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान हरचंदपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों के पास से चार लाख 65 हजार रुपये बरामद किए। कोई दस्तावेज न दिखा पाने पर रुपये जब्त कर लिए गए।
एसपी का कहना है कि अब तक चुनाव के दौरान चेकिंग करके करीब एक करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रात में हरचंदपुर एसओ राजकुमार सिंह पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग लगाए हुए थे।
इसी दौरान एक कार की चेकिंग की। कार रायबरेली से लखनऊ की तरफ जा रही थी। कार से चार लाख 10 हजार रुपये बरामद किए गए। कार सवार व्यक्ति कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इस पर रुपये जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दूसरा व्यक्ति भी कार से रायबरेली से लखनऊ की तरफ जा रहा था। उसकी गाड़ी की चेकिंग की गई तो उसके पास से 55 हजार रुपये बरामद किए। दस्तावेज न दिखाने पर रुपये जब्त कर लिए गए।
एसपी का कहना है कि चुनाव के दौरान कराई गई चेकिंग में अब तक एक करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। छह मई को वोट डाले जाएंगे। इसलिए वाहनों की चेकिंग का कार्य और तेजी से कराया जा रहा है।