फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जांच दबाए बैठे 15 अफसरों को डीएम ने दी चेतावनी

जांच दबाए बैठे 15 अफसरों को डीएम ने दी चेतावनी

Thu, 28 Feb 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
जांच दबाए बैठे 15 अफसरों को डीएम ने दी चेतावनी
रायबरेली। ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की शिकायतों की जांचों को जिले के 15 अधिकारियों ने दबा दिया है। कई अधिकारियों ने तो एक साल बाद भी जांच पूरी नहीं की है।
विज्ञापन



मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम नेहा शर्मा ने संबंधित जांच अधिकारियों को संबंधित 72 शिकायतों की जांच रिपोर्ट सात दिन में देने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम के गंभीर होने के बाद जिले के लापरवाह अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन



ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में मनमानी की शिकायत डीएम के स्तर पर होने के बाद जांच टीमें बनाकर अधिकारियों को जांचें सौपी गई। जिला स्तरीय अधिकारियों ने 72 ग्राम पंचायतों की जांचों को अब तक पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम नेहा शर्मा ने शिकायतों की समीक्षा की तो मनमानी पकड़ में आई। शारदा नहर खंड दक्षिणी के अधिशासी अभियंता ने जरियारी, अयासपुर डीही, कनौली, बेलागुसीसी, झकरासी, गोदवारा, रघनाथपुर कटैली आदि गांवों की जांच दबाए हैं। सहायक निबंधक सहकारिता ने रंजीतपुर लोनारी, बसंपुर कोठइया, कूढ़ाचक, पखरौली, नरेंद्रपुर, मीरमिराजपुर आदि गांवों की जांच पूरी नहीं की।


इसके अलावा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने मोहगवां, शोभापुर, चिलौला, रजौली, सैंबसी, हरीपुर, मलपुरा, उत्तरागौरी की जांच पूरी नहीं की है। जिला गन्ना अधिकारी ने कोडरा, गहरौली, बरवलिया, दूलापुर, रालपुर, जल निगम के अधिशासी अभियंता ने बीजूमऊ, देवगांव, सातनपुर, गोनामऊ आदि गांवों की शिकायतों को पूरा नहीं किया है।


इसके अलावा एई लघु सिंचाई, आचार्य क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी आदि अधिकारियों ने भी अब तक जांच पूरी नहीं की है। मामले में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस देकर सात दिन में शिकायतों का निस्तारण करके जवाब देेने के आदेश दिए हैं। ऐसा न करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।



ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों के खिलाफ शिकायतों की जांच रिपोर्ट न मिलने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। 72 शिकायतों के संबंध में डीएम ने संबंधित जांच अधिकारियों को चेतावनी देकर सात दिन में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
उपेंद्रराज सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed