फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बारिश से तेलियाकोट उपकेंद्र भरा पानी

बारिश से तेलियाकोट उपकेंद्र भरा पानी

Tue, 31 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
बारिश से तेलियाकोट उपकेंद्र भरा पानी
तेलियाकोट उपकेंद्र में भरा पानी, तीन फीडरों की बत्ती गुल
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से सीटी जली, बिजली न मिलने से 40 हजार लोग परेशान
उपकेंद्र का भवन जर्जर होने से बारिश में टपकने लगती है छत
फोटो संख्या 30

रायबरेली। जिले में कई दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। सोमवार को सुबह शहर क्षेत्र में स्थित तेलियाकोट उपकेंद्र में पानी भरने के कारण शॉर्ट सर्किट की वजह से सीटी जल गई। इससे छह फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। आठ घंटे की मशक्कत के बाद तीन फीडरों की सप्लाई तो शुरू कर दी गई, लेकिन बाकी तीन अन्य फीडरों को अब तक चालू नहीं किया जा सका है। बिजली न मिलने से 40 हजार लोग परेशान हैं।
शहर के तेलियाकोट उपकेंद्र की दशा सबसे खराब है। कहीं तार टूटना तो कहीं इंसुलेटर खराब होना आम बात हो गई है। विद्युत उपकेंद्र का भवन जर्जर है। बारिश के दौरान इसकी छत टपकने लगती है। कंट्रोल रूम के अंदर पैनलों को पॉलीथीन से ढककर आपूर्ति की जा रही है। सोमवार को बारिश तेज होने से जहां उपकेंद्र के यार्ड में पानी भर गया, वहीं कंट्रोल रूम के अंदर भी पानी चला गया। करीब आठ बजे बिजली की शॉर्ट सर्किट होने लगी। इससे राजघाट, टाउन प्रथम, टाउन द्वितीय, टाउन तृतीय, रायपुर, तकिया फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। किसी तरह पानी को बाहर निकाल कर मरम्मत का काम शुरू कराया गया। आपूर्ति बंद होने से जिला अस्पताल चौराहा, बस स्टाफ, सुपर मार्केट, घंटाघर, रेलवे स्टेशन समेत दो दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अधीक्षण अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि तेलियाकोट उपकेंद्र में बारिश से खराबी आई थी। मरम्मत का काम चल रहा है। सभी फीडरों को चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
उपभोक्ता बोले, गांवों से बदतर हो गई बिजली
फोटो संख्या 31 से 34 तक
शहर की बिजली गांवों से बदतर हो गई है। बारिश हो या हवा चल जाए तो पूरी बिजली व्यवस्था पटरी से उतर जाती है। सबसे खराब हालत तेलियाकोट उपकेंद्र की है। उपभोक्ता धर्मेंद्र गुप्ता, रामजी श्रीवास्तव, अनिल कुमार द्विवेदी, रोहित विश्वकर्मा ने बताया कि दो दिन पहले भी 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से आठ घंटे बिजली बंद रही थी। सोमवार को सुबह से बिजली के दर्शन नहीं हुए। सुबह-सुबह बिजली बंद हो जाने से पेयजल की समस्या से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
घंटों गुल रही ग्रामीण क्षेत्र की बिजली
शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की भी बिजली घंटों गुल रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं पर तार जर्जर तार टूटकर गिर गए तो कहीं पर पेड़ की डालें लाइन पर आने से बत्ती गुल रही है। शिवगढ़, महराजगंज, बछरावां के अलावा हरचंदपुर विद्युत उपकेंद्र की बिजली कई घंटे प्रभावित रही। उत्तरपारा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से 12 बजे बिजली गुल हो गई। शाम तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसी तरह जगतपुर विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में जमालपुर के पास फॉल्ट आने से रविवार की रात करीब आठ बजे बत्ती गुल हो गई। देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।


इनसेट
दूसरे दिन भी नहीं बहाल हो सकी 500 गांवों की बिजली
इन्हौना। अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र के 500 गांवों की बिजली आपूर्ति दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो सकी है। इससे 48 घंटे से लोग परेशान हैं। शनिवार की रात आई खराबी सोमवार को दूर नहीं हो सकी है। विद्युत वितरण उपकेंद्र सेमरौता में शनिवार की रात आठ बजे अचानक आग लग गई। इससे इनकमिंग फ ीडर के साथ ही अन्य फ ीडर भी जल गए थे। उपकेंद्र से जुड़े करीब 500 गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। 48 घंटे बीतने के बाद भी आई खराबी को दूर नहीं किया जा सका है। जेई महेश पांडेय ने बताया कि देर शाम तक बिजली बहाल करा दी जाएगी। मरम्मत का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed