फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   संशोधित......

संशोधित......

Thu, 22 Jun 2017 01:20 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
संशोधित......
युवक की सरेशाम गोली मार कर हत्या
विज्ञापन

- वारदात से इलाके में दहशत, चाचा ने दो को नामजद करते हुए दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पलियाबिरसिंहपुर गांव में बुधवार को सरेशाम एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई। युवक को गांव के बाहर पीठ पर दो गोलियां मारी गईं। उसे गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वारदात से इलाके में दहशत है। मृतक के चाचा ने दो लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। एएसपी शशिशेखर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मामले में जानकारी हासिल की। आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करने और गिरफ्तार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
अमर सिंह (25) पुत्र स्व. भूपेंद्र सिंह बाइक से लालगंज आने के लिए शाम 5.30 बजे घर से निकला था। वह जैसे ही गांव के बाहर पहुंचा उस पर पीछे से दो फायर झोंक दिए गए। जिससे लहूलुहान होकर वह गिर गया। फायर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने गंभीर रूप से घायल अमर बहादुर को अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. जयंत सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक दो भाई है। छोटा भाई अतुल सिंह दिल्ली में नौकरी करता है। छोटी बहन लखनऊ में पढ़ाई कर रही है। मां पुष्पलता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ चंद्रदेव यादव व इंस्पेक्टर धनंजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के चाचा चंद्रबहादुर सिंह ने निहस्था निवासी राघवेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू और मटेहना निवासी बीनू त्रिवेदी को नामजद करते हुए तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि दो के विरुद्ध नामजद तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। सीओ चंद्रदेव यादव ने बताया कि युवक की पीठ में 312 बोर के असलहे से दो गोलियां मारी गयी हैं जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। अस्पताल पहुंचे एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा ने दो लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस अपने स्तर मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed