फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बछरावां क्षेत्र के छोटकवाखेड़ा में वारदात से दहशत

बछरावां क्षेत्र के छोटकवाखेड़ा में वारदात से दहशत

Fri, 29 Sep 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बछरावां क्षेत्र के छोटकवाखेड़ा में वारदात से दहशत
बुआ-भतीजी पर कुल्हाड़ियों से हमला, नकदी-जेवरात लूटे
विज्ञापन

रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के छोटकवाखेड़ा मजरे इचौली गांव में बुधवार रात घर में अकेले रह रही बुआ-भतीजी पर कुल्हाड़ियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हैवानियत की इंतहा करते हुए हमलावरों ने नौ वर्षीय बालिका को मरणासन्न हालत में छत से खेत में फेंक दिया। यही नहीं हमलावरों ने नकदी और जेवरात भी लूट लिये। सुबह वारदात की जानकारी से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना के पीछे भूमि विवाद मान रही है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बछरावां थाना क्षेत्र के छोटकवाखेड़ा मजरे इचौली गांव में सुनीता (40) पत्नी महेंद्र यादव अपनी भतीजी रोशनी (9) पुत्री रामविलास को अपने साथ बछरावां-मौरावा मार्ग के किनारे घर बनाकर रहती है। उसका पति महेंद्र यादव ट्रक ड्राइवर है और वह अक्सर बाहर रहता है। रात में घर के बाहर बने जीने के रास्ते सात-आठ हमलावरोें ने छत पर सो रही सुनीता व उसकी भतीजी रोशनी को कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। हमलावर इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने गंभीर रूप से घायल बालिका रोशनी को छत से नीचे खेत में फेंक दिया। सुबह जब लोगों ने बालिका को खेत में पड़े देखा तो घटना की जानकारी हुई। यूपी 100 नंबर पुलिस को फोन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रुप से घायल महिला व बालिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में इलाज के दौरान महिला ने बताया कि गांव के रहने वाले और उसके परिवार के कुछ लोगों ने भूमि विवाद में हमला बोलकर वारदात को अंजाम दिया है। घर में रखे 45 हजार रुपये की नकदी और जेवरात समेत दो लाख से ज्यादा का माल लूट लिया है। इस वारदात से गांव का माहौल गरम हो गया। इसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है। गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। भूमि के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बख्शे नहीं जाएंगे हमलावर : एसपी
एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि भूमि विवाद में बुआ-भतीजी पर हमला किया गया है। जानकारी मिलने पर एसओ को मौके पर भेजकर वारदात की जांच कराई गई है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। हमलावर बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed