फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शर्ट के बटन के जरिए कातिल तक पहुंच गई खाकी

शर्ट के बटन के जरिए कातिल तक पहुंच गई खाकी

Fri, 04 Jan 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
शर्ट के बटन के जरिए कातिल तक पहुंच गई खाकी
रायबरेली। कहते हैं कि अपराधी चाहे जितना शातिर हो, कोई न कोई सुराग घटनास्थल पर छोड़ ही देता है। कुछ ऐसा ही गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में हुआ।
विज्ञापन



घटनास्थल पर मिले शर्ट के बटन के जरिए पुलिस कातिल तक पहुंच गई और उसे दबोच लिया। पुलिस की मानें तो प्रेमी ने ही महिला की गला दबाकर हत्या की थी।


आरोपी सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था और वह महिला से पीछा छुटाना चाह रहा था। जबकि महिला जबरन अवैध संबंध बनाने की बात कह रही थी। खास बात यह है कि आरोपी की उम्र महज 20 वर्ष है जबकि महिला की उम्र 40 साल के आसपास थी।
विज्ञापन



एसपी सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में 30 दिसंबर की रात बिट्टो पत्नी सुरेंद्र कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुलासे के लिए एसओ विनोद सिंह की अगुवाई में टीम गठित की थी। एसओ ने पुलिस टीम के साथ घटना में शामिल आरोपी अन्नू उर्फ शिवम यादव को दबोच लिया।


एसपी के मुताबिक मृतका और आरोपी के बीच नजदीकियां थीं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी आर्मी में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था।


इस वजह से वह महिला से रोज मिलने नहीं आ पाता था। जबकि बिट्टो सोच रही थी कि अन्नू अब उससे पीछा छुड़ाना चाह रहा है। इस वजह से अक्सर दोनों में तकरार होने लगी।


महिला ने उसे फर्जी मामले में फंसाने की धमकी भी दी थी। इस पर आरोपी अन्नू ने महिला को मार दिया और मामले को आत्महत्या का रूप देेने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया।


एसपी ने बताया कि घटनास्थल से एक शर्ट की बटन मिली थी। इसी बटन के जरिए एसओ कातिल तक पहुंच गई और उसे दबोच लिया।


बेटे ने आसान की पुलिस की राह
बिट्टो का बेटा आशीष कुमार हाईस्कूल का छात्र है। महिला की हत्या के बाद पुलिस घटना की तह तक जाने में जुटी थी। पुलिस ने बेटे से जब पूछताछ शुरू की तो उसने बताया कि उसके घर में गांव का एक व्यक्ति अक्सर आता है।


वह उसकी मां का हत्या आरोपी हो सकता है। इसके बाद पुलिस को घटनास्थल से शर्ट का एक बटन मिल गया। इस पर पुलिस की जांच और आगे बढ़ गई।


घर में मौजूद कपड़ों में ऐसे बटन नहीं मिले। अब पुलिस यह पता लगाने में जुट गई कि बटन किसका है। वहीं आशीष के बयान के आधार पर पुलिस ने अन्नू से पूछताछ की। तलाशी में उसके पास शर्ट भी मिली, जिसमें वैसे ही बटन लगे थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।



नामजद आरोपियों को मिलेगी क्लीनचिट
महिला की हत्या के मामले में मृतका के ससुर बाबू यादव ने गांव के ही गोविंद और राजेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में इन्हें क्लीनचिट दे दी गई। एसओ विनोद सिंह का कहना है कि नामजद आरोपियों को क्लीन चिट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed