फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर वारदात से दहशत

रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर वारदात से दहशत

Fri, 15 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर वारदात से दहशत
बदमाशों ने ट्रक को कब्जे में ले चालक-क्लीनर को किया अगवा
विज्ञापन

रायबरेली। मोहनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बदमाशों ने गिट्टी लदे ट्रक को कब्जे में लेकर चालक-क्लीनर को अगवा कर लिया। दोनों को प्रतापगढ़ जिले के संग्रामगढ़ के पास ट्रक से नीचे फेंककर भाग गए। ट्रक मालिक ने बृहस्पतिवार को घटना की तहरीर थाने में दी। मालिक के मुताबिक गाड़ी व चालक-क्लीनर यहां पहुंचकर उसे घटना की जानकारी दी।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे ठकुराइन निवासी एवं गाड़ी मालिक मो. शमशाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि चालक-क्लीनर रात में बांदा से गिट्टी लादकर मोहनगंज आ रहे थे। रायबरेली-फैजाबाद राजमार्ग पर सटवा गांव के निकट पीछे से आ रही कार पर सवार चार-पांच लोगों ने पास मांगा। पास देेने के बाद गाड़ी को आगे लगाकर ट्रक रोक लिया।
विज्ञापन

इसके बाद तीन लोग ट्रक पर सवार हो गए। चालक वसीम और क्लीनर के कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दोनों की पिटाई की। इसके बाद प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ के पास ट्रक से चालक-क्लीनर को नीचे फेंक दिया और ट्रक लेकर भाग गए। एसओ बनारसीलाल ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed