फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जानलेवा हमला करने वाले

जानलेवा हमला करने वाले

Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमला करने वाले
जानलेवा हमला करने वाले 220 लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक महीने पहले घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें 20 नामजद और 200 अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो पीड़ित परिवार ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के हलोर गांव निवासी सुमन सिंह पत्नी संजीव कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 12 जून को गांव के ही नारायण पटेल, सुधीर, बबलू, पिंटू, दिवाकर, रवि, विनय, सत्येंद्र, विलियम, शुभम, सत्यम, विनोद कुमार, शिवा, बंगाली, सतीश उर्फ वैद्य, शिवनारायण, अरविंद, अंकुर, अंजनी, जगदीश व 200 अज्ञात लोग घर में घुस आए और उसके पति संजीव कुमार सिंह के अलावा अन्य परिवारीजनों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। तमंचे से हवाई फायरिंग भी की। घर के बाहर खड़ी चार पहिया वाहन व दोपहिया को क्षतिग्रस्त कर जला दिया।
विज्ञापन

रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी तरह हम लोग जान बचाकर भागे। पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली में की थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल महराजगंज कोतवाल राकेश सिंह का कहना है कि जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed