{"_id":"5cdb1bb0bdec2207014a08c7","slug":"51557863344-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के बेटे की लाठी डंडो से पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधान के बेटे की लाठी डंडो से पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधान के बेटे की लाठी डंडों से पीटकर हत्या
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम पूर्व प्रधान के बेटे की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि बड़े बेटे को अधमरा कर दिया गया। हमलावरों ने उस समय घटना को अंजाम दिया, जब दोनों भाई कार पर बैठकर घर जा रहे थे।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां हरदोई गांव निवासी एवं पूर्व प्रधान का छोटा बेटा शिव प्रताप सिंह उर्फ शिवा सिंह (27) और बड़ा बेटा गोपाल सिंह (32) कार से घर जा रहे थे। इसी बीच गांव के बाहर 15-20 हमलावरों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
कार में तोड़ फोड़ की। दोनों भाइयों को कार से घसीटकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
दोनों भाइयों को शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां शिवा सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके बड़े भाई का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि प्रधानी के चुनाव की रंजिश में यह हमला किया गया है।
इन लोगों का गांव में अपना-अपना वर्चस्व है। यह घटना इसी जंग का नतीजा है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की गई है।
तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज करके हमलावरों पर कार्रवाई की जाएगी। बाद में सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय और कांग्रेस विधायक राकेश सिंह ने अस्पताल पहुंचकर गोपाल सिंह से वारदात के बारे में जानकारी हासिल की।
एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने अमर उजाला को बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव से पूर्व प्रधान के बेटे शिवा की हत्या से कोई लेनादेना नहीं है।
दोनों ही अलग-अलग मामले हैं। उन्होंने बताया कि शिवा की हत्या और उसके भाई पर हमला दुखद घटना है। प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर घटना अंजाम दी गई है।