फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ट्रैक्टर ट्राली और रोडवेस बस पलटी, 47 लोग घायल

ट्रैक्टर ट्राली और रोडवेस बस पलटी, 47 लोग घायल

Mon, 14 May 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली और रोडवेस बस पलटी, 47 लोग घायल
ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस पलटी, 47 घायल
विज्ञापन



रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में शिव बारात लेकर गंगातट जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 17 श्रद्धालु घायल हो गए।


आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी डलमऊ पहुंचाया, जहां चार की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


उधर, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में कार में टक्कर मारने के बाद रोडवेज बस पलट गई। हादसे में बस पर सवार करीब 30 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन



डलमऊ व जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक जगतपुर के पूरे महिमा शाह मजरे थुलरई ग्राम स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना के लिए गांव के लोग शिव बारात लेकर डलमऊ गंगा तट पर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार लोग डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मियां टोला मोहल्ले के निकट पहुंचे ही थे, तभी एक ट्रैक्टर की ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।


क्षेत्रीय लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा कराया और उसके नीचे दबे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।


हादसे में देवकी (70), सुनीता (45), पूनम (18), राजकुमारी (45) की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा प्रभाते (45), गुड़िया (18), जूली (15), गंगा देवी (45), विनीता (18), आसमां (14), सुरेश (15), जमुना (50), रामकली (30), कमला (52) घायल हुई, जिनका सीएचसी में चल रहा है। तहसीलदार डलमऊ तृप्ति गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।


सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक उन्नाव जिले के पाठक का पुरवा गांव निवासी श्यामलाल के घर से बारात यहां गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोदेपुर मजरे हाजीपुर गांव निवासी अवधेश के घर आई थी।


रविवार सुबह करीब 10.30 बजे बारात वापस लेकर लौट रही। बस (यूपी 35 एच 02091) ढकिया चौराहे पर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार (यूपी 70 डी. ए 8733) से टकराकर पलट गई।


बस पर करीब 30 बाराती सवार थे। हादसे में बस में सवार उन्नाव जिले के पड़री खुर्द निवासी देवीशंकर, पुरवा निवासी श्रीकिशन, दिनेश, सुरेश, नीलू कुशवाहा, तौरा निवासी फूलचंद्र, बबलू, गोकुलखेड़ा निवासी रामबाबू, सेमरीमऊ निवासी शैलेंद्र, उन्नाव निवासी महादेव, माही, हेलौली निवासी महावीर को गंभीर चोटें आई, जबकि अन्य बारातियों को मामूली चोटें आई।


सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने सहयोगियों की मदद से सभी घायलों को जतुआ सीएचसी पहुंचाया, जहां 12 बारातियों की हालत गंभीर देखते हुए उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।



घायलों का कहना था कि चालक के तेज गाड़ी चलाने से घटना हुई। बस कार पर ही पलट गई थी गनीमत रही कि कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। एसओ का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed