{"_id":"e0c57dcc80f72fa7012075e942a9153c","slug":"5-lakh-cash-stolen-from-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की अलमारी का लॉकर तोड़ `5 लाख उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल की अलमारी का लॉकर तोड़ `5 लाख उड़ाए
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में शनिवार रात चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे पांच लाख रुपये पार कर दिए। स्टाफ रूम के गेट का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी है।
मनारुल उलूल पब्लिक स्कूल रुकुनपुर में कक्षा 12 तक की कक्षाएं चलती हैं। सुबह जब ग्रामीण विद्यालय की तरफ गए तो स्टाफ कक्ष का ताला टूटा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रबंधक मौलाना सलमान अख्तर को दी। प्रबंधक ने बताया कि चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे पांच लाख रुपया पार कर दिया। यह रुपये विद्यालय की मरम्मत के लिए रखे थे। प्रबंधक ने इसकी शिकायत थाने में की, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। एसओ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।