फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा

बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा

Fri, 05 Oct 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंदा
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो दोस्तोें को रौंद दिया। ट्रैक्टर में खेत जोतने के लिए हैरो लगा था, जिसमें दोनों फंस गए थे और काफी दूर तक घिसटते हुए गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



हादसे की सूचना मिलने पर एसओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।


खीरों थाना क्षेत्र के ठकुराइनखेड़ा गांव निवासी प्रदीप लोधी (32) पुत्र राम आधार और श्यामलाल (25) पुत्र मन्ना लोधी किसी काम के सिलसिले में सरेनी गए थे।
विज्ञापन



रात में बाइक से घर लौट रहे थे। तभी सेमरी-सरेनी मार्ग पर प्रेमचक गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर में लगे हैरो में दोनों युवक बाइक समेत फंस गए।


इससे बाइक समेत दोनों काफी दूर तक घिसटते चले गए। उनकी चीख सुनकर चालक ने वाहन रोका, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


आसपास के लोगों का घटनास्थल पर मजमा लग गया। हैरो में फंसे युवकों को निकाला गया। एसओ राकेश सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच की।


एसओ ने बताया कि दो युवकों की मौत हुई है। परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed