{"_id":"5a5f8ff34f1c1b60268b50da","slug":"41516212211-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पांच भवनों को सील करने का फरमान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में पांच भवनों को सील करने का फरमान
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से बने पांच भवन होंगे सील
रायबरेली। शहर में अवैध रूप से बने पांच भवन सील किए जाएंगे। इसके अलावा एक निर्माणाधीन काम को रोकवाने के लिए कोतवाली पुलिस को आदेशित किया गया है। आरडीए के अवर अभियंताआें की रिपोर्ट आने के बाद डीएम व उपाध्यक्ष संजय कुमार खत्री ने आदेश दिए हैं।
आरडीए के तमाम प्रयासों के बाद भी शहर में अवैध निर्माण थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बिना मैप पास कराए ही भवन बनवाए जा रहे हैं।
डीएम के आदेश पर अवर अभियंताओं ने निर्माणाधीन भवनों की जांच करके रिपोर्ट दी थी। नोटिस के बाद भी बिल्डरों ने निर्माण कार्य नहीं रोके।
मामले में अब डीएम ने महराजगंज रोड स्थित शोभा चौधरी, सोनम मौर्या, जेल गार्डेन रोड स्थित इमरान, अनवर नगर स्थित अकील अहमद और अहियारायपुर स्थित सूरजलाल के भवनों को सील करने के आदेश दिए गए हैं।
इसके अलावा अनवर नगर में ही नफीसा के भवन के निर्माण को रोकने के लिए कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। आरडीए के अधिशासी अभियंता एके राय ने बताया कि पांच अवैध भवनों को सील कराने के आदेश दिए गए हैं। अवर अभियंताओं को आगामी 23 व 24 जनवरी को भवनों को सील करके रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।