{"_id":"59f378204f1c1b74698b815d","slug":"41509128224-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बना बदमाशों ने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक को बंधक बना बदमाशों ने
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक को बंधक बना बदमाशों ने ट्रक लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
जगतपुर (रायबरेली)। बादशापुर से ट्रक पर सरिया लादकर चित्रकूट जा रहे ट्रक चालक को बदमाशों ने बंधक बनाकर खेत में छोड़ दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। जानकारी होने पर इलाहाबाद पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार सुबह पुलिस ने जगतपुर थाना क्षेत्र के जिंगना गांव के पास ट्रक को बरामद कर लिया, जबकि बदमाश फरार हो गए।
मुंगरा बादशाहपुर निवासी रामबली ट्रक चालक है। वह बृहस्पतिवार शाम ट्रक पर नौ क्विंटल सरिया लादकर चित्रकूट जा रहा था। इलाहाबाद के सहसों के पास चालक को रोकवाकर कुछ लोग ट्रक पर सवार हो गए। कुछ दूर आगे सुनसान जगह पर चालक को हाथ पैर बांधकर खेत में फेंक दिया। किसी तरह वह सहसों पुलिस चौकी पहुंचा और आपबीती बताई। चौकी इंचार्ज सोमनाथ ने इसकी जानकारी इलाहाबाद पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस हकरत में आई। शुक्रवार सुबह इलाहाबाद पुलिस जगतपुर थाना क्षेत्र के जिंगना गांव पहुंची। यहां पर चौधरी ट्रेडर्स की दुकान के पास ट्रक खड़ा मिला। उस पर सरिया लदी थी। इलाहाबाद पुलिस ने चौधरी ट्रेडर्स के मालिक राज किशोर निवासी गोकुलपुर रोझइया को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। जगतपुर एसओ लक्ष्मी कांत मिश्रा ने बताया हमारे यहां कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई है, लेकिन सरिया लदा ट्रक थाने में इलाहाबाद पुलिस खड़ा कर गई है।