{"_id":"594fe5d64f1c1bc0648b4574","slug":"41498408406-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के साथ बिजली गिरने से किशोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश के साथ बिजली गिरने से किशोर
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली गिरने से किशोर समेत तीन की मौत
- तीन लोग झुलसे, जगतपुर के शंकरपुर व फुरसतगंज के निगोहा इलाके में घटना
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। अलग-अलग थाना क्षेत्र में बारिश के साथ बिजली गिरने से किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। किशोर के तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दो घटनाएं जिले के जगतपुर व ऊंचाहार थाना क्षेत्रों में हुईं। जबकि एक घटना अमेठी जिले के फुरसतगंज इलाके में हुई।पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जगतपुर प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी सुधान (14) पुत्र देवराज और गांव के दो सगे भाई अनीस (9), गौरव (8) पुत्र हरिश्चंद्र और दीपेश (14) पुत्र रामकिशुन निवासी दीनापुर का पुरवा मजरे लोधवारी थाना डीह दोपहर बाद गांव से कुछ दूर स्थित बाग में आम बिनने गए थे। दीपेश अपने मौसा के घर शंकरपुर आया था। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला। देखते ही देखते बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बिजली गिरने से सभी बच्चे चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी होने पर परिवारीजन व ग्रामीणों के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। झुलसे सभी बच्चों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सुधान को मृत घोषित कर दिया। अनीस, गौरव व दीपेश का इलाज चल रहा है। सुधान की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानेदार लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि सभी बच्चे आम बिनने बाग गए थे। इसी दौरान बिजली गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि तीन झुलसे हैं।
फुरसतगंज प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के निगोहा गांव निवासी कमलेश की आठ वर्षीय पुत्री काजल घर पर खेल रही थी। इसी दौरान बारिश के साथ बिजली गिरने से काजल और घर के बाहर बंधी गाय की चपेट में आकर मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। बालिका की मौत से घर में रोना पीटना मच गया। गांव के लोग भी गमगीन हैं। रोहनियां प्रतिनिधि के अनुसार, ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी रामलाल की बेटी शालिनी (11) घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी। बूंदाबांदी के बीच अचानक बादल गरजे और बिजली उसके ऊपर गिर गई। घर वाले आनन-फानन गंभीर हालत में उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी एसओ सुरखाब खान ने बताया कि बिजली गिरने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
इनसेट
पूर्व मंत्री ने दी परिवार को आर्थिक मदद
पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने घटना की जानकारी पर शंकरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और आर्थिक मदद दी। साथ ही परिवार को ढांढस दिलाया और सरकारी मदद दिलाने का भरोसा दिया। अस्पताल पहुंचकर झुलसे बच्चों का भी हालचाल लिया।