फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   36 rosewood trees were cut in colleges

डिग्री कॉलेज में काट दिए गए 36 शीशम के पेड़

Sat, 17 Dec 2016 11:49 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 17 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
36 rosewood trees were cut in colleges
tree cut - फोटो : अमरउजाला
खेलकूद प्रतियोगिता के लिए ग्राउंड बनाने के नाम पर एक डिग्री कॉलेज में 36 हरे शीशम के पेड़ कटवा दिए जाने का मामला सामने आया है। इन पेड़ों की कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है। शिकायत के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके की जांच की और कटे पेड़ों की बिक्री पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


डॉ. अंबेडकर राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय ऊंचाहार कुछ दिन पूर्व शीशम के पेड़ों से हरा भरा था। कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को गर्मी में पेड़ों की शीतल छाया के साथ ठंडी हवा भी मिलती थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन के कुछ जिम्मेदार लोगों ने इस पर ग्रहण लगा दिया है।
विज्ञापन


कॉलेज में खड़े लगभग पांच लाख कीमत के 36 हरे शीशम के पेड़ों को कटवा दिया गया। बताया जा रहा है कि विभागीय अनुमति व वन विभाग की परमिट लिए बगैर इन पेड़ों को कटवा गया। इसकी कुछ लोगों ने सूचना वन विभाग के अफसरों को दे दी। इस पर वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और मौके की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला उजागर हो जाने के बाद कॉलेज प्रशासन खेलकूद प्रतियोगिता के लिए मैदान बनाने की बात कह रहा है। वन विभाग ने कटे पेड़ों की बिक्त्रस्ी पर रोक लगाकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ  कार्रवाई करने की तैयारी में है।

उधर, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. राजेश यादव का कहना है कि क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए 400 मीटर का ग्राउंड बनाया जाना है। ये पेड़ ग्राउंड के बीच में आ रहे थे। इससे मैदान बनाने में अड़चन आ रही थी। इसलिए पेड़ों को काट कर बाहर रखा गया है।


कुछ लोग फर्जी इस मामले को तूल दे रहे हैं। डलमऊ क्षेत्र के रेंजर एसके शर्मा का कहना है कि अवैध तरीके से पेड़ कटवाए गए हैं। बिक्री पर रोक लगा दी गई है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed