फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   34 AC recovered looted 10 million price, two arrested

लूटे गए 10 लाख कीमत के 34 एसी बरामद, दो गिरफ्तार

Mon, 04 Apr 2016 12:12 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 04 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
34 AC recovered looted 10 million price, two arrested
रायबरेली एसपी कार्यालय में रविवार काे पकड़े गए 34 एसी लूट के आराेपी - फोटो : अमर उजाला
मिल एरिया पुलिस और स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने अंतर जनपदीय लूट गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 10 लाख कीमत के लूटे गए 34 एसी बरामद किए हैं। लूट की वारदात को तब अंजाम दिया गया, जब एसी को ट्रक पर लादकर कोलकाता ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


रायबरेली स्थित एक बंद पड़ी राइस मिल में एसी बेचने के लिए रखे गये थे। हालांकि ट्रक और चालक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। गिरोह का एक बदमाश फरार है, जिसकी भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक हरिनारायण सिंह ने रविवार को एसी लूटकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि 18 मार्च 2016 को गुड़गांव हरियाणा से डेक्कन कंपनी के 100 एसी का सेट ट्रक संख्या एनएल 01 एल 8184 लेकर कोलकाता के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच रास्ते में कुछ लोगों ने ट्रक व उस पर लदे 100 एसी लूट लिए। कंपनी ने इसकी सूचना 31 मार्च को थाना फारुख नगर जिला गुड़गांव हरियाणा में दी थी। एसपी ने बताया कि लूटे गए एसी को यहां पर लाकर बेचने के लिए रखा गया था।

इसकी भनक लगते ही मिल एरिया थानेदार अशोक सिंह, सर्विलांस टीम प्रभारी अनिल सिंह, स्वाट टीम प्रभारी विपिन सिंह की अगुवाई में टीम लगाई गई। जांच के दौरान मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर गांव स्थित एक बंद पड़ी राइस मिल से पुलिस ने लूटे गए 34 एसी बरामद कर लिए।

साथ ही अंतर जनपदीय लूट गिरोह के दो बदमाश नीरज सोनी उर्फ नीरज नेपाली निवासी फिरोज गांधी कॉलोनी और अब्दुल खालिद निवासी गुल्लू का पुरवा थाना हरचंदपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं महबूब आलम निवासी प्रतापगढ़ भाग गया। बरामद किये गये एसी की कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

रूस्तमपुर गांव स्थित बंद पड़ी राइस मिल पूर्व प्रधान यतींद्र मौर्या की है। यहीं पर लूटे गये एसी रखे गये थे। मिल में चौकीदार की तैनाती थी। एसपी ने बताया कि पूर्व प्रधान और चौकीदार भी संदेह के घेरे में है। जल्द पूर्व प्रधान और चौकीदार से पूछताछ की जाएगी।


ट्रक पर कुल 100 एसी लदे थे। जबकि पुलिस ने 34 एसी बरामद किए है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि बाकी एसी कहां गए। एसपी का कहना है कि आशंका जताई जा रही है कि या तो ट्रक चालक की हत्या कर दी गई है या फिर ट्रक चालक भी वारदात में शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed