फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ट्रक की टक्कर से गंगा स्नान करने जा रहे तीन युवक घायल

ट्रक की टक्कर से गंगा स्नान करने जा रहे तीन युवक घायल

Thu, 25 Oct 2018 12:22 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से गंगा स्नान करने जा रहे तीन युवक घायल
रायबरेली। भदोखर में बुधवार सुबह बेकाबू ट्रक ने ट्रिपलिंग कर गंगा स्नान करने जा रहे तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



खागीपुर सड़वा चौराहा के पास मौरंग लदे ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।


भदोखर थाना क्षेत्र के मोदी का पुरवा निवासी विपिन (22), भांव गांव निवासी दुर्गेश मौर्य (21) और डीह थाना क्षेत्र हनुमान गंज निवासी अनुरोध (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



घटना के बाद अफरातफरी मच गई। मुंशीगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने बताया कि तीनों युवक बाइक से गंगा स्नान करने डलमऊ जा रहे थे। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed