फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हुक्का बार आए युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

हुक्का बार आए युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Sun, 28 Jan 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
हुक्का बार आए युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग
हुक्का बार आए युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग
विज्ञापन


रायबरेली। शहर के सर्वोदय नगर मोहल्ले में शनिवार को हुक्का बार आए एक युवक पर दिनदहाड़े असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

इस दौरान एक गोली युवक के पीठ के निचले हिस्से में लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से वहां पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

वहीं कार्रवाई के बजाय दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में ही उलझ गई। मिल एरिया पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तमाशबीन बनी रही।

इससे हमलावर मौके से भाग निकले। बाद में कोतवाल ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।

शहर के मलिकमऊ निवासी अभिषेक मिश्रा (22) पुत्र देवकीनंदन दोपहर करीब एक बजे सर्वोदय नगर स्थित हुक्का बार किसी काम से पहुंचा था।

इसी दौरान कुछ लोगों ने अभिषेक पर निशाना साधते हुए असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान गोली अभिषेक के पीठ के निचले हिस्से में जा धंसी।
विज्ञापन


गोली लगते ही वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं सूचना पर सदर कोतवाली और मिल एरिया थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

बदमाशों को दबोचने की बजाय सीमा विवाद को लेकर दोनों थानों की फोर्स आपस में काफी देर भिड़ी रहीं। बाद में सदर कोतवाल अशोक सिंह ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर कोतवाल ने बताया कि अभिषेक को गोली मारी गई है। घटना की वैसे तो अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन इसमें राना नगर के हरिओम व इंदिरा नगर के रहने वाले युवक मानवेंद्र कि नाम सामने आ रहा है। गोली क्यों मारी गई, इसकी पड़ताल कराई जा रही है। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed