फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सियासत का नया दौर तो पुराना रहेगा अंदाज

सियासत का नया दौर तो पुराना रहेगा अंदाज

Thu, 11 Apr 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सियासत का नया दौर तो पुराना रहेगा अंदाज
रायबरेली। सोनिया गांधी गुरुवार को परचा दाखिल कर पांचवीं बार अपने गढ़ से चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगी। मां के नामांकन पत्र के दौरान बेटा राहुल गांधी, बेटी प्रियंका वाड्रा, दामाद राबर्ट वाड्रा और नाती-नातिन की मौजूदगी भी रहेंगी। नामांकन कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन



रायबरेली की सियासत में हमेशा गांधी परिवार ने जीत के पैमाने तय किए हैं। चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो हाथी पार्क से सुपर मार्केट जाने वाले केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय नामांकन प्रक्रिया के दौरान हमेशा गुलजार रहा है।
विज्ञापन



पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जब भी यहां से नामांकन पत्र जमा करती थीं तो सबसे पहले केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पूजा पाठ करती थीं।

उसी परंपरा को निर्वहन करते हुए वर्ष 2004 से सोनिया गांधी ने यहां से चुनाव लड़ा और पूजा अर्चना करने के बाद ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौजूदा समय की बात करें तो वर्ष 2019 का मुकाबला जीतने के लिए भाजपा शुरुआती दौर से ही गांधी परिवार के गढ़ को घेरने की कोशिश में है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आकर जनसभा कर चुके हैं।


कभी कांग्रेस के लिए काम करने वाले एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह इस बार भाजपा से चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में जाहिर है कि जिले में इस बार सियासत का दौर नया है।


बावजूद इसके कांग्रेस का अंदाज पुराना है। हर बार की तरह इस बार भी सोनिया गांधी केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पूजा अर्चना करेंगी। इसके बाद रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर परचा जमा करेंगी। इस दौरान गांधी परिवार का पूरा कुनबा मौजूद रहेगा।


सोनिया पहुंची गेस्ट हाउस, लिया फीड बैक
बेटे राहुल गांधी के अमेठी में नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लेने के बाद सोनिया गांधी यहां भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचीं। लंबे समय बाद यहां पहुंची सोनिया गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेसियों से मुलाकात की और उनसे चुनाव की फीड बैक लिया।

उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसियों से यहां की जनता के मूड को जानने की कोशिश की। प्रियंका वाड्रा अपने पति राबर्ट वाड्रा और अपने बेटा-बेटी के साथ भी गेस्ट हाउस पहुंचीं। देर रात राहुल गांधी भी गेस्ट हाउस पहुंचें।



सुबह 11.30 बजे होगी पूजा
भुएमऊ गेस्ट हाउस से केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय करीब 11.30 बजे सोनिया गांधी बेटे राहुल, बेटी प्रियंका वाड्रा, दामाद राबर्ट वाड्रा के साथ पहुंचेंगी। पूजा अर्चना के बाद रोड शो निकालते हुए डिग्री कॉलेज चौराहा पहुंचेंगी। रोड शो के जरिए अपनों का इस्तकबाल करेंगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र जमा करेंगी। एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि सोनिया गांधी के नामांकन कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी ने भी सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed