फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   अधूरे भवनों में कब्जा लेने से इंकार, आवंटियों का प्रदर्शन

अधूरे भवनों में कब्जा लेने से इंकार, आवंटियों का प्रदर्शन

Wed, 09 Jan 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
अधूरे भवनों में कब्जा लेने से इंकार, आवंटियों का प्रदर्शन
रायबरेली। आरडीए की ओर से एकता विहार में बनवाए गए एमआईजी भवनों में कब्जा लेने से आवंटियों ने इनकार कर दिया।
विज्ञापन



मंगलवार को आरडीए ने कब्जा देने का प्रयास किया, लेकिन आवंटियों ने काम पूरा कराने के बाद ही कब्जा लेने की बात कही। अधूरा काम होने पर आवंटियों ने प्रदर्शन भी किया और कमियों को दूर कराने की मांग की।


एकता विहार में आरडीए ने 21 मिनी एमआईजी भवन बनवाए हैं। इस भवनों का कब्जा आवंटियों को देने के लिए मंगलवार को कैंप लगाया गया।


आवंटियों ने एकता विहार में पहुंचकर कब्जा लेने से पहले भवनों को चेक किया तो उसमें तमाम काम बाकी मिला। कहीं टोटी नहीं लगी मिली तो कहीं खिड़की व दरवाजे नहीं लगे मिले।
विज्ञापन



इससे नाराज हरिबंश सिंह, मुश्ताक अली, रामधीरज, रवींद्र शुक्ला, संजीव कुमार, सुमन दुबे, हरिहर शर्मा आदि ने प्रदर्शन करके आवासों में कब्जा लेने से इंकार कर दिया। आवंटियों ने कहा कि जब तक काम को पूरा नहीं कराया जाएगा, तब तक कब्जा नहीं लिया जाएगा। इससे हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच लोगों ने लिया कब्जा, ईडब्ल्यूएस के आवंटी नहीं आए
आरडीए ने एकता विहार में उमाशंकर यादच, शम्स रिजवान, मो. इरफान, राजेंद्र कुमार, पप्पू सोनकर को मिनी एमआईजी भवनों में कब्जा दे दिया।


हालांकि 125 एक कमरे वाले (ईडब्ल्यूएस) आवासों में कब्जा लेने के लिए एक भी आवंटी नहीं आया। सहायक अभियंता एम. अहमद ने बताया कि पांच लोगों को मिनी एमआईजी भवनों में कब्जा दिया गया है। भवनों में छोटी-छोटी कमियों को दूर कराया जा रहा है। जल्द ही अन्य आवंटियों को भी कब्जा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed