{"_id":"5c081a59bdec22416d12d1dc","slug":"201544034905-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरीकरण से फिर होगा ट्रैफिक ब्लॉक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोहरीकरण से फिर होगा ट्रैफिक ब्लॉक
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग के दोहरीकरण कार्य के चलते एक बार फिर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाना है। इसके लिए रायबरेली होकर चलने वाली कई गाड़ियां 6 एवं 7 दिसंबर को प्रभावित रहेंगी।
इंटरसिटी समेत तीन गाड़ियां निरस्त कर दी गई हैं, जबकि पंजाब मेल और जनता मेल को दूसरे रास्तों से चलाया जाएगा। दूसरी कई ट्रेनें भी रोककर चलाए जाने का फरमान जारी हुआ है, जिससे यात्रियों के सामने फिर दुश्वारियां पैदा होंगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अंतर्गत रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए परसीपुर-भदोई, जंघई-वाराणसी स्टेशनों के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य कराया जाना है, इसके लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे में वाराणसी से लखनऊ के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14203-अप और 14204-डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस 7 दिसंबर को रद्द रहेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 54255 वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर 7 दिसंबर को और गाड़ी संख्या 54256 लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर दिनाक 6 दिसंबर को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 54292-डाउन एवं 54291-अप प्रतापगढ-वाराणसी-प्रतापगढ पैसेंजर भी 7 दिसंबर को रदद रहेगी।
वाराणसी से देहरादून के बीच दौड़ने वाली गाड़ी संख्या 14265 जनता एक्सप्रेस को 7 दिसंबर को रायबरेली के बजाए जफराबाद-अयोध्या होकर चलाया जाएगा।
यही हाल गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा-अमृतसर (पंजाब मेल) का 6 दिसंबर को रहेगा, जो जफराबाद-सुलतानपुर होकर चलेगी।
यानी कि 7 दिसंबर को यह गाड़ी भी रायबरेली नहीं आएगी। इसी तरह 6 दिसंबर को गाड़ी संख्या 14203 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को रास्ते में 40 मिनट रोककर चलाया जाएगा।