{"_id":"5b22b7fb4f1c1b624d8b6410","slug":"201529001979-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन व पेड़ को लेकर हुई मारपीट में पांच घायल, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन व पेड़ को लेकर हुई मारपीट में पांच घायल, दो गंभीर
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन व पेड़ को लेकर मारपीट, पांच घायल
लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के रौंसी गांव में जमीन व पेड़ की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें पांच लोगों को चोटें आईं हैं।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को सीएचसी भेजा, जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रौंसी गांव निवासिनी रेखा ने बताया कि गांव की रन्नो देवी, बहादुर, सोनू, मोनू जमीन व पेड़ की बात को लेकर उसे गालियां देने लगे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी।
शोर मचाने पर बचाने आई पुत्री रिंकी की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। दूसरे पक्ष की रन्नो देवी ने बताया कि पेड़ और जमीन की कब्जेदारी को लेकर रिंकी, कमल, शिवम व ललऊ ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर बचाने आए कल्लू व सोनू को भी आरोपियों ने मारा-पीटा।
दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। सीएचसी में रिंकी व सोनू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।