फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   20 lakh rupees received through job lured

नौकरी का लालच दे 20 लाख रुपये ठगे

Sun, 28 Jun 2015 12:12 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खीरों में विदेश में नौकरी का झांसा देकर 25 ग्रामीणों से करीब 20 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। आरोपी ठग बस्ती जिले का रहने वाला है।
विज्ञापन


शनिवार को जालसाज किसी काम से हरीराम खेड़ा आया तो ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हरीरामखेड़ा निवासी जयराम लोध के बेटे को बस्ती जिले के रहने वाले एक व्यक्ति ने विदेश भेजा था। इसके बाद करीब नौ महीने पहले उसने आसपास के अन्य ग्रामीणों को विदेश भेजने का ख्वाब दिखाया।

साथ ही नौकरी दिलाने की बात कही। इनमें से करीब 25 लोग तैयार हो गए। किसी से 80 हजार तो किसी से एक लाख रुपये वसूले गए। सिर्फ रुपये ही नहीं बल्कि ग्रामीणों के पासपोर्ट भी ले लिए।
विज्ञापन


 इसके बाद जालसाज लोगों को टरकाता रहा। कई महीनों तक जब लोग विदेश नहीं जा पाए तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। इसी बीच शनिवार को जालसाज किसी काम से फिर हरीराम खेड़ा गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके आने का पता चला तो लोगों ने गांव पहुंचकर उसे पकड़ लिया। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि आरोपी बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव का रहने वाला हरीश है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed