फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सास ने समधी तो बहू ने ससुर पर लिखाया दुष्कर्म का केस

सास ने समधी तो बहू ने ससुर पर लिखाया दुष्कर्म का केस

Thu, 31 Aug 2017 01:17 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
सास ने समधी तो बहू ने ससुर पर लिखाया दुष्कर्म का केस
सास ने समधी तो बहू ने ससुर पर लिखाया दुष्कर्म का केस
विज्ञापन

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र में बहू ने ससुर पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है, तो दूसरी तरफ से सास ने बहू के पिता (समधी) पर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 29 मई को घर में अकेला पाकर ससुर ने उसके साथ दुराचार किया। इसकी शिकायत पति से की। पति ने पिता से इसका विरोध किया। इस पर ससुर ने पति को धमकाते हुए घर से निकाल देने की धमकी दी। 31 मई को उसके पति ने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, बहू की सास ने समधी के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए अदालत में वाद दायर किया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने समधी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। एसओ संजय सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed