{"_id":"6adb6617b60d025c38075907","slug":"two-arrested-including-a-72-year-old-woman-for-liquor-smuggling-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2357-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शराब तस्करी में 72 वर्षीय महिला समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शराब तस्करी में 72 वर्षीय महिला समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनिया विहार और थाना भजनपुरा की पुलिस टीमों ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हरियाणा मार्का अवैध शराब के कुल 87 क्वार्टर बरामद किए हैं। डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि 22 अक्तूबर की शाम करीब 5:35 बजे सोनिया विहार थाना पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को सफेद बैग ले जाते देखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मी ने उसे धर दबोचा। बैग की तलाशी लेने पर सेल इन हरियाणा मार्का शराब के 45 क्वार्टर बरामद हुए। आरोपी की पहचान राजू (36) निवासी सोनिया विहार के रूप में हुई। वहीं रात करीब 8:30 बजे महिला कांस्टेबल सोनिया सुभाष मोहल्ला में गश्त कर रही थी। उन्होंने एक बुजुर्ग महिला को भारी प्लास्टिक बोरे के साथ देखा। पुलिस को देखकर महिला ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे रोक लिया गया। जांच करने पर बोरे से 42 क्वार्टर अवैध शराब मिली। महिला की पहचान कल्पना (72) निवासी भजनपुरा के रूप में हुई।