फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : women died in suspicious condition dead body room locked outside police

बिहार: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की कमरे में मिली लाश, दरवाजे के बाहर लगा था ताला; क्या हो सकती है वजह?

Fri, 23 Oct 2026 07:22 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 07:22 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बंद कमरे से 45 वर्षीय ऊषा देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी में बीमारी से मौत की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : women died in suspicious condition dead body room locked outside police
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग शास्त्री नगर मोहल्ले में एक बंद कमरे से महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतका की पहचान अनिल कुमार राम की 45 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बंद कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद से मृतका का पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन

घटना को लेकर मृतका के एक रिश्तेदार ने बताया कि अनिल राम और उनकी पत्नी काम करते थे। इसी दौरान ऊषा देवी की तबीयत खराब रहने लगी थी। आज पता चला कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है और उनके पति वहां मौजूद नहीं हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीपीओ ने क्या बताया?
पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार ने बताया कि एक महिला का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। महिला के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था और अंदर शव पड़ा हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की बीमारी के कारण मौत होने की आशंका है। कमरे से डॉक्टर के इलाज का पुर्जा भी मिला है।



ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Election: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान संपन्न; कतार में कोई नहीं, वोट प्रतिशत अपडेट देखें

हालांकि, कमरे का दरवाजा बाहर से किन परिस्थितियों में बंद था, इसकी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed