फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Constable Sunil Beck jumps from 25-feet Hasdeo bridge near Kendai, bike and ID found, SDRF team launches

हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग: पुल पर मिली बाइक, मोबाइल और पुलिस आईडी; तलाश जारी

Fri, 23 Oct 2026 07:25 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 07:25 PM IST
सार

हसदेव पुल से सरगुजा में पदस्थ आरक्षक सुनील बेक के नदी में छलांग लगाने की आशंका है। पुल पर उनकी बाइक, मोबाइल और दस्तावेज मिले हैं। एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है, जबकि पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Constable Sunil Beck jumps from 25-feet Hasdeo bridge near Kendai, bike and ID found, SDRF team launches
हसदेव पुल से आरक्षक ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के मोरगा चौकी अंतर्गत केंदई के पास हसदेव पुल से एक आरक्षक के नदी में छलांग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक ने हसदेव नदी के बीच पुल पर अपनी बाइक क्रमांक सीजी 14 एमएक्स 1898 को खड़ी कर 25 फीट नीचे नदी में छलांग लगा दी। मौके पर बाइक के ऊपर आरक्षक का मोबाइल, पर्स, पुलिस आई कार्ड और आधार कार्ड मिला है।
विज्ञापन


आरक्षक की पहचान 31 वर्षीय सुनील बेक के रूप में हुई है, जो सरगुजा जिले के थाना प्रेमनगर अंतर्गत तारापुर चौकी में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। आशंका जताई जा रही है कि आरक्षक ने अपनी बाइक पुल पर खड़ी कर हसदेव नदी में छलांग लगा दी है। हालांकि उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने वाहन के पास मिले सभी दस्तावेजों को जप्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम ने बताया कि सूचना मिलते ही आई कार्ड के आधार पर संबंधित थाना-चौकी को सूचना दे दी गई है। वहीं आरक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि हसदेव नदी में इस समय पानी भरा हुआ है और बहाव काफी तेज है, ऐसे में देर रात रेस्क्यू करना मुश्किल हो रहा है। गोताखोरों की टीम सुबह से रेस्क्यू अभियान तेज करेगी।


पुल पर बाइक खड़ी होने और दस्तावेज मिलने के बाद से ही यह माना जा रहा है कि आरक्षक ने ही छलांग लगाई है, लेकिन युवक ने छलांग कब, कैसे और किन परिस्थितियों में लगाई है, यह जांच का विषय है। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।

हसदेव पुल से आरक्षक ने लगाई छलांग, बाइक पर मिले आईडी कार्ड और मोबाइल

हसदेव पुल से आरक्षक ने लगाई छलांग, बाइक पर मिले आईडी कार्ड और मोबाइल

 

हसदेव पुल से आरक्षक ने लगाई छलांग, बाइक पर मिले आईडी कार्ड और मोबाइल

हसदेव पुल से आरक्षक ने लगाई छलांग, बाइक पर मिले आईडी कार्ड और मोबाइल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed