फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   भाजपाइयों में मारपीट, कपड़े फाड़े, अफरातफरी

भाजपाइयों में मारपीट, कपड़े फाड़े, अफरातफरी

Fri, 17 Aug 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों में मारपीट, कपड़े फाड़े, अफरातफरी
रायबरेली। जिला पंचायत के सभागार में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब जिम्मेदारों को प्रवेश न देने पर मारपीट हो गई। एक-दूसरे को जमकर पीटने के साथ कपड़े फाड़ डाले गए।
विज्ञापन



इससे बैठक में अफरातफरी मच गई। वरिष्ठ नेताओं ने आपस में भिड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाया और उनको मनाकर अंदर ले जाने की कोशिश की, लेकिन जिम्मेदारों ने जाने से इनकार कर दिया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन



सुबह करीब 11.30 बजे जिलाध्यक्ष रामदेव पाल की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई। इसमें बूथ का सत्यापन, बूथ स्तर पर 21 लोगों की समिति बनाने, वॉल राइटिंग कराने, बाइक रैली निकालने समेत अन्य योजनाओं पर चर्चा चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी दौरान दो जिम्मेदार भाजपा नेता बैठक में पहुंचने के लिए पंजीकरण सीट पर पहुंचे। इसी दौरान पंजीकरण कर रहे लोगों ने अंदर जाने से मना कर दिया।


इसी बात को लेकर कहासुनी, गालीगलौज और फिर मारपीट हो गई। बैठक में मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारी बाहर आए और दोनों पक्षों को शांत कराकर जिम्मेदारों को अंदर ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने जाने से इंकार कर दिया।



बैठक में विधायक दल बहादुर कोरी, रामनरेश रावत, एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, आरबी सिंह, पशुपतिशंकर वाजपेयी, अजय त्रिपाठी, अनुभव कक्कड़, बुद्धीलाल पासी, मीना पांडेय, अनीता श्रीवास्तव, विशाल पांडेय मौजूद रहे। उधर, जिलाध्यक्ष रामदेव पाल का कहना है कि मारपीट के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed