फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, चार घायल

दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, चार घायल

Fri, 01 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, चार घायल
दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन



तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।


हादसे में जानवर चरा रहीं दो बच्चियां भी घायल हुईं। इनमें एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जायस कोतवाली क्षेत्र के निजाम पाकर गांव निवासी राम मनोहर (25) सुबह बाइक से अपनी ससुराल मोहनगंज थाना क्षेत्र के चेतरा गांव जा रहा था।


साथ में उसका साला गुरु प्रसाद (32) भी था। तभी पूरे दुबे का पुरवा मजरे पूरा गांव के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसमें राम मनोहर गौतम की मौत हो गई, जबकि उसका साला घायल हो गया।
विज्ञापन



साथ ही दूसरी बाइक पर सवार मोहनगंज थाना क्षेत्र के मटरवा गांव निवासी मुकीम (32) और घटनास्थल पर जानवर चरा रही चेतरा गांव की प्रीती (16) व संगीता (14) भी घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। इसमें मुकीम और गुरु प्रसाद को जिला अस्पताल रायबरेली भेजा गया, जहां से मुकीम को डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed