{"_id":"5ab1491c4f1c1b3a058b64b7","slug":"181521568028-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा चयन को लेकर दो पक्षों में बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटा चयन को लेकर दो पक्षों में बवाल
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा चयन को लेकर चले ईंट-पत्थर, चार घायल
बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में मंगलवार को कोटा चयन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे के साथ ईंट-पत्थर चले।
इसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने प्रधान के बेटे समेत 25 आरोपियों को हिरासत में लिया है। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
कोटवा में कोटे के चयन को लेकर पंचायत सेक्रेटरी केपी सिंह तथा नोडल अधिकारी शिवसागर की मौजूदगी में खुली बैठक का आयोजन पंचायत भवन कोटवा में हुआ।
खुली बैठक में कोटे के लिए दो दावेदार पवन कुशवाहा व कालीदीन के बीच वोटिंग के माध्यम से चयन किया जाना था। वर्तमान प्रधान सुरेंद्र चौरसिया के समर्थकों ने हाथ उठाकर कोटा चयन किए जाने को कहा तो पूर्व प्रधान प्रेमचंद के समर्थकों ने इसका विरोध कर दिया और देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे व ईंट-पत्थर बरसाने लगे।
इसमें गंगा प्रसाद (65), परमेश्वरी (60), कालीदीन (60) और ओम प्रकाश (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने सभी घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से प्रधान पुत्र प्रमोद चौरसिया, रूपनारायण, मेवालाल, मनीष कुमार, बृजेश, सोहनलाल, गुड्डू, सुरेश, श्यामलाल, नीरज, नागेंद्र, महेंद्र, राम खेलावन समेत 25 लोगोें को दबोच लिया।
थानाध्यक्ष जीडी शुक्ला ने बताया कि मारपीट की सूचना पर तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा गया। घायलों को इलाज कराया गया है।
आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करके सभी को जेल भेजा जाएगा। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।