फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   मोहनगंज क्षेत्र के पूरे हुड़कियन में खूनी संघर्ष, फिर

मोहनगंज क्षेत्र के पूरे हुड़कियन में खूनी संघर्ष, फिर

Sun, 10 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मोहनगंज क्षेत्र के पूरे हुड़कियन में खूनी संघर्ष, फिर
किसान की लाठी से पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

रायबरेली। मोहनगंज थाना क्षेत्र के हुड़कियन मजरे मनी मनोहर गांव में शनिवार रात एक किसान की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। नशे की हालत में किसान गालीगलौज कर रहा था, तभी नाराज परिवार ने एक राय होकर हमला बोल दिया। सीओ व थानेदार ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर दंपती समेत तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरे हुड़कियन गांव निवासी रोहित (40) पुत्र मैकू व विनीत कुमार पुत्र महेश 8 अगस्त की रात नशा किए हुए थे। बताते हैं कि इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और गालीगलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से लोग आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें विनीत पुत्र महेश, लल्लन पुत्र तेज बहादुर तथा बुद्धी लाल पुत्र रामदेव को काफी गंभीर चोटें आई, जबकि दूसरे पक्ष से रोहित पुत्र मैकू घायल हुआ। पुलिस को सूचना मिलने के पश्चात सभी घायलों को तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां विनीत व लल्लन तथा बुद्धिलाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोहनगंज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके इसकी जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

शनिवार रात गांव पहुंचे रोहित ने नशे की हालत में गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर महेश प्रसाद उसके पुत्र अनिल व पत्नी मालती देवी ने रोहित को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर घायल कर दिया। उसे तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां रविवार सुबह रोहित ने दम तोड़ दिया। रोहित घर पर ही रहकर किसानी करता था। रोहित की मौत से परिवारीजनों मे कोहराम मच गया। मृतक के भाई मोहनलाल ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। वारदात की सूचना पर सीओ बीनू सिंह और एसओ शेखर सिंह नेे घटनास्थल का जायजा लिया। एसओ ने बताया कि मृतक के भाई मोहनलाल की तहरीर पर अनिल कुमार, महेश कुमार और मालती देवी के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed