फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वाहनों को लूटपाट करने वाले गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, तीन फरार

वाहनों को लूटपाट करने वाले गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, तीन फरार

Tue, 12 Mar 2019 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
वाहनों को लूटपाट करने वाले गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, तीन फरार
रायबरेली। सलोन कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने रविवार की रात वाहनों को लूटने वाले गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों ने बीती सात मार्च को सलोन क्षेत्र में एक ट्रक लूट लिया था।
विज्ञापन



चालक-खलासी को बांधकर सरसों के खेत में फेंक दिया था। चालक-खलासी अयोध्या से ट्रक लेकर बांदा बालू लादने जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक और घटना में प्रयुक्त की जाने वाली बोलेरो बरामद कर ली है। खास बात ये है कि पकड़े गए और फरार लुटेरे प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन



एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी महेश कुमार यादव ने बीती सात मार्च को सलोन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि चालक-खलासी उसका ट्रक लेकर बांदा बालू लादने जा रहे थे। बदमाशों ने ट्रक लूट लिया है, जबकि चालक-खलासी गायब हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय, स्वाट टीम प्रभारी जेपी यादव, सर्विलांस प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी ने टीम के साथ रात में मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के सम्राट ढाबा के पास से घटना में शामिल पांच आरोपियों को दबोच लिया। इसमें से प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा थाना क्षेत्र के महिमापुर निवासी राज नारायण वर्मा, जेठवारा थाना क्षेत्र के डोडेपुर निवासी अंसार अहमद, बरकत अली, सांगीपुर थाना क्षेत्र के असांव गांव निवासी निसार अहमद उर्फ वकील, नौबस्ता गांव निवासी चंचल कुमार पांडेय को पकड़ा गया है।


उन्होंने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के असांव गांव निवासी शकील, ननकऊ उर्फ समीर, बोझी गांव निवासी सलाऊद्दीन फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। स्वाट टीम प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि इनके पास से लूटा गया ट्रक और घटना में प्रयुक्त की जाने वाली बोलेरो बरामद की गई है। साथ ही दस हजार रुपये, एक मोबाइल और 12 बोर का एक तमंचा बरामद किया गया है।


निसार अहमद है गैंग का लीडर
पूछताछ में पकड़े गए आरोपी निसार अहमद उर्फ वकील ने बताया कि वह गैंग का लीडर है। घटना वाले दिन हम लोगों ने चालक-खलासी को बंधक बनाकर बोलेरो पर बैठा लिया था। इसके बाद ट्रक लूट लिया था। कुछ दूरी पर जाकर बगहा गांव के पास चालक-खलासी को सरसों के खेत में फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि हम सभी का एक गैंग है। हम सभी वाहनों को लूटपाट का कार्य करते हैं।


निसार के खिलाफ आठ आपराधिक मुकदमे
सलोन कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी निसार अहमद उर्फ वकील के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट समेत आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही आरोपी ननकऊ के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास के बारे में पड़ताल कराई जा रही है।


इनसेट
रायबरेली जिले में अधिक था नेटवर्क
स्वाट टीम प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के लुटेरे हैं। हाईवे पर इनका गैंग सक्रिय रहता था। मौका देखते ही वाहनों को लूट लेता था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने कौन-कौन और घटनाओं को अंजाम दिया है, इस बारे में पड़ताल कराई जा रही थी। वैसे तो आरोपी प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे, लेकिन इनका नेटवर्क रायबरेली जिले में अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed